फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग के कारण छात्र की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल में भर्ती कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी आदमपुर। स्मॉग से अब आंखों में जलन तथा सांस लेने में दिक्कत पैदा हो रही है। सोमवार को स्मॉग के चलते कालीरावण स्थित निजी बहुुतकनीकी शिक्षण संस्थान के छात्र गांव नंगथला निवासी गुरमीत को सांस लेने में दिक्कत हुई। हालत बिगड़ने पर उसे स्टाफ सदस्यों ने कार में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने छात्र को ऑक्सीजन देकर उपचार किया। चिकित्सकों के मुताबिक छात्र गुरमीत की हालत अब खतरे से बाहर है। दोपहर बाद उसे छुट्टी दे दी गई। आदमपुर नागरिक अस्पताल के डॉ. नरेंद्र कौशिक ने बताया कि स्मॉग बढ़ने से आंखों में तो जलन हो ही रही है, इसके साथ ही एलर्जी, अस्थमा, आंख व सांस की भी परेशानी बढ़ रही है। स्मॉग शारीरिक रूप से तो बीमार बना ही रहा है साथ ही साथ चिड़चिड़ापन और बेचैनी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें