फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन ग्रीन फाउंडेशन शहर के हर वार्ड में चलाएगा पॉलिथीन मुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन ग्रीन फाउंडेशन शहर के हर वार्ड में चलाएगा पॉलीथिन मुक्त अभियान
विज्ञापन

- लोगों को कपड़े के थैले देकर किया जाएगा पॉलिथीन छोड़ने के लिए प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर को हरा-भरा बनाने के अभियान के साथ-साथ अब मिशन ग्रीन फाउंडेशन शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के अभियान को भी शुरू करेगा। लोगों को पॉलीथिन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान और पॉलीथिन की बजाय अधिक से अधिक कपड़े के थैले इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। फाउंडेशन के संस्थापक स्वामी सहजानंद नाथ ने बताया कि वे इस अभियान को लेकर उपायुक्त से मिले और उन्हें पत्र सौंपकर फाउंडेशन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हरियाली के लिए गमले रखवाने की अनुमति प्रदान करने के साथ ही शहर को पालीथिन मुक्त करने के अभियान में सहयोग की अपील की। उपायुक्त ने सहजानंद को जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और इसके लिए छह जुलाई को बैठक रखने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें