फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर शहीदों के परिजनों व स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

गांव बहबलपुर स्थित सुप्रीम पब्लिक स्कूल में आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेना के कई पूर्व अधिकारियों की अगवाई में जिले भर से शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व सैनिक परिषद के संगठन मंत्री विजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि आए जबकि मुख्य वक्ता बिग्रेडियर राजबहादुर शर्मा थे। अध्यक्षता जींद विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति मेजर जनरल डा. रणजीत सिंह ने की तो कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ विशिष्ठ अतिथि थे। सुप्रीम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र चहल व निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि आजाद सिंह फौज के स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अधिकांश वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सैनिकों को समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए योगदान देना चाहिए। मुख्य अतिथि विजय कुमार ने कहा कि बदलते दौर में यह जरूरी हो गया है कि अब बार्डर के उस पार बैठे दुश्मनों के साथ-साथ समाज व देश को खोखला करने वाली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए भी पूर्व सैनिक मोर्चा संभाले। जिला स्तरीय इस सम्मान समारोह में देश की आजादी के बाद से अब तक विभिन्न युद्धों व ऑपरेशनों में शहीद हुए जवानों के परिजनों के अलावा पूर्व सैनिक व अधिकारीगण मौजूद रहे। इस मौके पर सुप्रीम पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल विनोद पूनिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें