फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में महिला के बैग से 6 तोला सोना चोरी संवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बस स्टैंड पर चोरों ने एक महिला के बैग से 6 तोला सोना चोरी किया। महिला किसी कार्य से शहर में आई थी। बस स्टैंड पर उतरी तो चोरी का पता लगा। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस को दी शिकायत में मनीषा ने बताया कि वह मुंढाल से हांसी जा रही थी। सुबह साढ़े 11 बजे के करीब मुंढाल पहुंची। बैग में 6 तोला सोना था। बस से उतरकर जब बैग चेक किया तो बैग मे सोना नहीं मिला। बैग में कपडे़ व शृंगार बॉक्स भी था। बैग में कपडे़ तो मिल गये, लेकिन अन्य आभूषण नहीं मिले। जिसमें एक मटर माला और एक गले का सेट और दो कानों के झुमके थे। उन्होंने बताया कि बस जब हांसी बस स्टैंड पर रुकी और उस बस से कोई भी आदमी नहीं उतरा। उनके परिवार में शादी थी जिसके लिए यह सोना एकत्रित किया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें