फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम में आज से 6 दिवसीय मेगा कैंप, फोन कर प्रतिदिन बुलाए जाएंगे 300 प्रॉपर्टीधारक

Fri, 09 Jun 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स ​शिविर को लेकर आयोजित बैठक में मेयर गौतम सरदाना, निगमायुक्त प्रदीप दहिया व अन्य
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी आपत्ति व शंकाओं को लेकर शनिवार से 6 दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में प्रतिदिन 300 प्रॉपर्टी धारकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

कैंप को मेयर गौतम सरदाना ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स कार्यों में लोगों को परेशानियां आ रही हैं। इसे लेकर एक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रॉपर्टी टैक्स कैंप में आए प्रॉपर्टी धारकों की आपत्तियों का मौके पर समाधान करें, जिससे शहरवासियों को फायदा हो। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि निगम कार्यालय में 10 जून से 15 जून तक कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप उन्हीं लोगों के लिए हैं, जिन्होंने ऑनलाइन फाइलें अप्लाई की हुई हैं। कैंप के पहले 3 दिन प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी आपत्ति के लिए होगा और बाकी 3 दिन नई आईडी के लिए कैंप लगेगा। कैंप में हर दिन 300 प्रॉपर्टी धारकों को बुलाया गया है। इस दौरान 150 लोगों को सुबह व 150 लोगों को लंच के बाद बुलाया गया है। निगमायुक्त ने का कि जिन प्रॉपर्टी धारकों ने ऑनलाइन फाइलें अप्लाई की हुई हैं और जिन्हें बुलाया गया है, वो अपने पूरे दस्तावेजों के साथ आएं ताकि उनका कार्य जल्दी और आसानी से हो सकें। उन्होंने बताया कि जो ऑनलाइन फाइलें अपलोड की हुई हैं उनकी एक लिस्ट तैयार की गई है। कैंप में आने वाले प्रॉपर्टी धारकों को फोन के माध्यम से सूचित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें