फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर आयल की फैक्ट्री लगाने के नाम पर की 55 लाख धोखाधड़ी, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। पुलिस ने गांव घुड़साल में टायर ऑयल बनाने की फैक्ट्री लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के बठिंडा के गांव पथराला निवासी रोशन लाल ने बताया कि गांव में ही उसकी एसवीए कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से फर्म है। फर्म के लिए वह जयपुर निवासी मुकेश अग्रवाल से नारियल व टायरों का तेल खरीदता था। जिसके चलते उसकी मुकेश से अच्छी जान-पहचान हो गई। मुकेश ने पार्टनरशिप में टायर ऑयल बनाने की फैक्ट्री लगाने की बात कही। मुकेश ने कहा कि वह फर्म की सारी देखरेख खुद कर लेगा और सारा काम खुद संभाल लेगा। मुकेश की बातों पर विश्वास करते हुए शिकायतकर्ता ने उसके साथ घुड़साल में जय बालाजी इंडस्ट्रीज नाम से फर्म बनाई। मुकेश के कहने उसने फर्म घुड़साल में स्थापित कर ली। इसके बाद लॉक डाउन की वजह से फैक्ट्री का काम बंद हो गया और उसने कई बार मुकेश से फैक्ट्री का हिसाब किताब मांगा तो उसने कहा कि फैक्ट्री में कच्चा माल व आयल को मिलाकर तकरीबन 55 लाख रुपये का स्टॉक पड़ा है। मुकेश यह कहते हुए टाल मटोल करता रहा कि किसी कारणवश वह फर्म का खाता बैंक में न खुलवा सका और जल्दी ही वह फर्म के नाम से खाता खुलवाकर तैयार माल बेचकर सारा हिसाब कर देगा। 18 जुलाई 2021 को जब वह फैक्ट्री पहुंचा तो पता चला कि मुकेश ने धोखाधड़ी करते हुए चोरी से सारा माल व ऑयल बिना बताए कहीं बेच दिया और पैसे वापिस नहीं किए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें