फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितमंत्री के करीबी तो इनेलो के खासमखास भी हारे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील कोहाड़
विज्ञापन

नारनौंद।
नारनौंद शहर की सरकार में कांग्रेस को मजबूती मिली है तो इनेलो और भाजपा को झटका लगा है। इस चुनाव में इनेलो और भाजपा के दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। वहीं चुनावी रण में अधिकतर युवा चेहरों को जीत हासिल हुई है। इसमें तीन पुराने पार्षद अपनी साख बचाने में कामयाब हुए हैं। वित्तमंत्री के गढ़ में भाजपा का कमल मुरझाने की चर्चा चौपालों पर खूब हुई। नगरपालिका के चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता चेयरमैन महाबीर शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। महाबीर शर्मा वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के काफी करीबी हैं। पिछले काफी सालों से कांग्रेस पार्टी इस हलके से जीत नहीं पाई। अबकी बार 13 में से पांच पार्षद कांग्रेस समर्थित जीतने का दावा किया जा रहा है। वहीं इनेलो के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन शमशेर सैनी भी चुनाव हार गए। इससे इनेलो के गढ़ में भी सेंध लगने का काम हुआ है। अबकी बार लोगों ने नए युवा चेहरों को चुना है। अब युवा पार्षद नारनौंद के विकास को पंख लगाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें