फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शराब पिलाकर व्यक्ति से मारपीट कर 50 हजार रुपये की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। क्षेत्र के गांव थुराना में 5 युवकों ने एक व्यक्ति को जबरन शराब पिलाकर मारपीट की और उससे 50 हजार रुपये छीन लिए। जाते समय युवक उसे अर्धनग्न कर मोबाइल फोन भी छीन ले गए। सुबह जब गांव के लोगों ने बेहोशी की हालत में उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी। उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने व्यक्ति के बयान दर्ज कर दो नामजद सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थुराना निवासी सुशील ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका बेटा मनदीप हत्या के मामले में एक साल से फरीदाबाद जेल में है। जिसकी जमानत करवाने के लिए वह अपने भाई से 50 हजार रुपये लेकर आ रहा था। रात के समय करीब 11 बजे जब वह मकान के पीछे फिरनी पर पहुंचा तो वहां पर थुराना निवासी छांगा, लीलू व तीन अन्य युवक वहां पर खड़े थे। जिनमें से तीन युवक एक बाइक पर थे। सुशील के अनुसार युवकों ने उसे जबरदस्ती रोका दो युवकों ने उसके हाथ व दो ने पैर पकड़ लिए और 5वें ने उसे जबरदस्ती शराब पिला दी। जब उसे नशा हो गया तो युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बेहोश होने तक पांचों उसे पीटते रहे और सुबह उसे होश आया तो वह अर्धनग्न था। आरोपी उसका पायजामा निकाल ले गए थे। 50 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल भी गायब था। उसके बाद उसके परिजनों इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां से उसको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें