फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार सर्कल में पकड़े 50 बिजली चोरी के मामले, 5.38 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार सर्कल में शनिवार को बिजली चोरी कर रहे 50 डिफाल्टरों को पकड़ा, जिन पर बिजली निगम व विजिलेंस टीम की संयुक्त टीम ने 5.38 लाख का जुुर्माना लगाया। अधिकारी ने बताया कि सभी डिफाल्टरों ने कुल 76.403 किलोवाट बिजली चोरी की हुई थी। दिसंबर के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 25 दिनों में हिसार सर्कल के अंदर कुल 457 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए थे। जिन्होंने कुल 652.667 किलोवॉट की बिजली सप्लाई चोरी की हुई थी। बिजली निगम व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने इन सभी डिफाल्टरों पर कुल 77.94 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि डिफाल्टरों से 53.32 लाख रुपये रिकवर भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें