फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया बीज बेचने वाले 5 दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों की शिकायत पर 5 बीज विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विभाग के उप-निदेशक डॉ. विनोद कुमार फोगाट ने बताया कि आदमपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों की ओर से ग्वार के घटिया किस्म के बीज की बिक्री शिकायतें मिली थीं। जिस पर गुण नियंत्रण निरीक्षक राजबीर सिंह की ओर से जांच करने के उपरांत ग्वार बीज का नमूना विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया।
विज्ञापन

उप-निदेशक ने बताया कि ग्वार के घटिया बीज के मामले में प्रकाश सीड स्टोर, किसान सर्विस सेंटर, पंजाब बीज स्टोर, जमीदार सीड स्टोर, लकेशवर सीड भंडार के विरूद्घ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। इससे पहले भी बीज के दो नमूने विशेषण उपरांत निम्न स्तर के पाए गए। उन बीज विक्रेताओं के खिलाफ भी न्यायालय में केस दायर कराया जा चुका है। अब आदमपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच बीज विक्रेताओं के खिलाफ बीज अधिनियम 1966 की धारा 19, 7ए, 7बी व धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें