हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के फ्लैचर भवन के सभा कक्ष में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने तीन माह के दौरान 29 सेवानिवृत्त हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े रहकर भी उसके विकास में अपना सकारात्मक योगदान देते रहना चाहिए। वित्त नियंत्रक नवीन जैन, कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पिछले तीन माह के दौरान 5 वैज्ञानिक और 24 गैरशिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। वैज्ञानिकों में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. राम भगत गुप्ता, डॉ. एसके सहरावत, डॉ. आरके झोरड़ व डॉ. कृष्णा हुड्डा सेवानिवृत्त हुए हैं। गैर शिक्षक कर्मचारियों में धनंजय कुमार शर्मा, जयबीर सिंह, मोहिंदर सिंह, मेजर सिंह, लीलू, ऋषिपाल, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, हरि सिंह, अबास, भगवत दयाल, सुरेन्द्र कुमार, किशोरी लाल, अनीता रानी, पूर्णमल, रिछपाल, सूरत सिंह, हंस राज, राम भगत, राज बहादूर, राम सिंह, बलबीर सिंह, सितारा बाई व सरला देवी शामिल हैं।