फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गाड़ी का शीशा तोड़ने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर 5 नामजद, 20-25 अन्यों पर मामला दर्ज

Sun, 23 Jun 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव कुतियावाली में चलती गाड़ी का शीशा तोड़ने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 20-25 अन्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिये बयान में गांव कुतियावाली निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 13 जून की रात करीब 9 बजे वह उसकी मौसी का लड़का नितेश व प्रवीण गाड़ी में सवार होकर गांव बांडाहेडी से कुतियावाली आ रहे थे।
विज्ञापन

जब वे गांव में मुकेश के घर के पास पहुंचे तो मुकेश ने उनकी गाड़ी के पीछे शीशे पर पाइप मारी जिससे उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया व मुकेश, चंद्रमोहन, धर्मबीर, सुरेंद्र व ओमप्रकाश उनकी गाड़ी के पीछे भागे। उन सभी के हाथों में पाइप व डंडे थे डर के कारण वे गाड़ी सहित भाग गए और वे अपने खेत में चौधरीवाली रोड पर चले गये। उसने अपने मोबाइल से मुकेश के पास कॉल की और गाड़ी का शीशा तोड़ने का कारण पूछा तो उसने कहा कि आज तो शीशा ही तोड़ा है तुझे भी मारेंगे।
पीड़ित ने बताया कि रात को जब वे गाड़ी से घर जाने के लिए निकले तो चौधरीवाली मोड़ पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी के आगे ट्राॅली अड़ा दी और उनके साथ मारपीट की। गांव के किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। पुलिस ने राजेश के बयान के आधार पर मुकेश, चंद्रमोहन, धर्मबीर, सुरेंद्र व ओमप्रकाश को नामजद करते हुए 20-25 अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें