संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं लिए जिले में 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए केंद्र के प्रत्येक कमरे में कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा विभाग की तरफ से उड़नदस्ते की टीमें हर परीक्षा केंद्र पर नजर रखेगी। 10वीं कक्षा के विद्यार्थी पहला पेपर संस्कृत और पंजाबी भाषा का देंगे। वहीं 12वीं कक्षा का पहला पेपर कंप्यूटर साइंस का होगा। परीक्षा का समय साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है। इस बार 49891 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं कक्षा के 28748 विद्यार्थी और 12वीं कक्षा के 21143 विद्यार्थी शामिल हैं।
यहां बने हैं परीक्षा केंद्र
हिसार : 54
बरवाला : 29
हांसी : 20
नारनौंद : 13
परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में दो पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है। प्रदीप नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी