फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ब्लैक फिल्म लगी तीन गाड़ियों का किया 45 हजार रुपये का चालान

Wed, 18 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी कार पर लगी काली फिल्म उतारते हुए पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
हांसी। यातायात पुलिस ने मंगलवार को बस स्टैंड पर वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने पर तीन गाड़ियों का चालान काटा। तीनों ने शीशों पर अवैध रूप से काली फिल्म लगा रखी थी। यातायात थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने जांच के दौरान देखा कि एक वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों गाड़ियों का 45 हजार रुपये का चालान किया गया एवं मौके पर ही गाड़ियों से ब्लैक फिल्म को हटवाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने स्पष्ट किया है कि शीशों पर फिल्म लगाना कानूनन प्रतिबंधित है। क्योंकि इसका उपयोग अक्सर आपराधिक गतिविधियों को छुपाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें