हिसार। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की वेबसाइट में तकनीकी खराबी तथा महाशिवरात्रि के अवकाश के कारण शनिवार, रविवार और सोमवार को नगर निगम कार्यालय बंद रहेगा। इस दौरान नागरिक सेवा केंद्र में भी कोई कामकाज नहीं होगा। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि निदेशालय की वेबसाइट में तकनीकी मेंटेनेंस के चलते दो व तीन मार्च को तथा महाशिवरात्रि का अवकाश होने के चलते चार मार्च को नगर निगम कार्यालय बंद रखा जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया है कि वे अपने कार्यों के लिए मंगलवार पांच मार्च को नगर निगम कार्यालय आएं।