अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के आने को लेकर चल रहा संशय खत्म हो गया है। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन के पास उपराष्ट्रपति के आने का पूरा कार्यक्रम आ चुका है। वे सवा 11 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से एचएयू के गिरी सेंटर में उतरेंगे। इसके बाद वे सीधे महाबीर स्टेडियम में कार्यक्रम में जाएंगे। कार्यक्रम से एक बजे वापसी होगी और खाना खाने के बाद कुछ देर तक वे आराम करेंगे।
ये है कार्यक्रम
सवा 11 बजे गिरी सेंटर में उपराष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर लैंडिंग करेगा।
-साढ़े 11 महाबीर स्टेडियम में पहुंचेंगे।
-1:00 बजे तक स्टेडियम में रुकेंगे।
1:05 पर एचएयू के फैकल्टी हाउस पहुंचेंगे।
- 2:00 बजे फैकल्टी क्लब में खाना खाएंगे
- खाना खाने के बाद साढ़े 3 बजे तक रिर्ज्वड रहेंगे।
- 3:40 बजे होगी वापसी।