फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 9 दिन में सक्रिय होंगे 4 पश्चिमी विक्षोभ, 10 दिनों तक बारिश के आसार

Tue, 25 Apr 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इस माह के आखिर व अगले माह की शुरुआत के 9 दिनों में 4 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनके प्रभाव से 10 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 26 अप्रैल, 30 अप्रैल, 2 मई व 4 मई को एक के बाद एक चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम करवट लेगा। इस दौरान 27 अप्रैल से 7 मई तक संपूर्ण इलाके पर 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज गति से हवाएं, हल्की से मध्यम बिखराव वाली बारिश और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इन पश्चिमी विक्षोभ के असर से कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान पर बनने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी मिलेगी। इससे संपूर्ण इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे।
साथ ही पश्चिमी और पूर्वी हवाओं के टकराव से संपूर्ण इलाके पर प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान सामान्य से कम है। हालांकि दो दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को प्रदेश में दिन का तापमान 32.0 से 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 से 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें