फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ हाथापाई, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 1 महिला सहित 4 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने एक विवाहिता के साथ हाथापाई, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक महिला सहित चार लोगों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में पूजा ने बताया कि वह पिछले 4-5 दिनों से अपने पीहर चौधरीवाली आई हुई थी। 18 मार्च को सुबह करीब 8-9 बजे वह अपने घर के बाहर गली में नाली को झाड़ू से साफ कर रही थी। उसी समय उनके घर का पड़ोसी अनिल आया और उसके हाथ से झाड़ू छीनकर मारने लगा। उसी दौरान उसके पीछे-पीछे मोलूराम, ओमप्रकाश, मंजू भी आ गए और उसके साथ हाथापाई, लड़ाई-झगड़ा व गाली-गलौज करने लगे। उस समय हाथापाई के दौरान उसके कपड़े भी फट गए। उसने अपने बचाव में शोर मचाया तो उसकी मां भागवंती घर से बाहर आई तो उन्होंने उसकी मम्मी को धक्का-मुक्की व गाली-गलौज किया। बाद में उसका भाई मनीष मौके पर आया तो वे उसे जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। घायल अवस्था में उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने पूजा के बयान के आधार पर अनिल, मोलूराम, ओमप्रकाश व मंजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें