बरवाला बाईपास पर सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्राले में जा भिड़ी। इस हादसे में दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। कार हिसार से नरवाना (जींद ) की तरफ जा रही थी। मृतकों में दंपती के अलावा कार चालक और एक अन्य शख्स सवार था। सभी लोग सुरजाखेड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।