फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार लोगों की मौत, 208 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में शुक्रवार को दो महिलाओं सहित चार मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही 208 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मृतकों में एक उत्तम नगर निवासी 62 वर्षीय महिला, बड़वाली ढाणी निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग, भैरी अकबरपुर निवासी 42 वर्षीय महिला, हांसी की आदर्श कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनमें दो अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, एक सीएमसी अस्पताल और एक आधार अस्पताल में दाखिल था। इन चारों को गंभीर हालत के कारण वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। विभाग के मुताबिक ये सभी मरीज शुगर, बीपी, मोटापा, लीवर चर्बी, दिल की बीमारी, बलगम सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 147 पर पहुंच गया है। वहीं, शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 208 कोरोना केस मिले हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11219 हो गया है। इनमें से जिले के 9273 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं, जबकि 1799 एक्टिव केस हैं। अब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर 82.65 हो गया है। उधर उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटाने में लग गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें