फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डेरों से 34 क्विंटल नशा मिला चूरा पोस्त बरामद

Fri, 29 Nov 2013 09:03 PM IST
जींद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जींद के गांव रोहड़ में पुलिस ने दो डेरों पर छापेमारी कर कैंटर और ट्रैक्टर ट्राली से लगभग 34 क्विंटल चूरापोस्त बरामद किया है।
विज्ञापन


कैंटर में लगभग साढ़े 12 क्विंटल और ट्रैक्टर-ट्राली में लगभग 21 क्विंटल चूरापोस्त कट्टों में भर कर रखा हुआ था।

बरामद हुए चूरापोस्त की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एक डेरा मालिक को हिरासत में लिया है।

चूरापोस्त को राजस्थान से तस्करी कर सप्लाई के लिए लाया गया था।

एसपी स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव रोहड़ स्थित सुबेग सिंह और पालू के डेरे में बीती रात चूरापोस्त की बड़ी खेप पहुंची है।

सूचना के आधार पर डीएसपी हैडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह के नेतृत्व में सफीदों प्रभारी रमेशचंद्र ने पुलिस बल के साथ दोनों डेरों पर छापा मारा।

सुबेग सिंह के डेरे में खड़ी ट्राली से टीम ने 56 कट्टे चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने डेरा मालिक सुबेग सिंह को हिरासत में ले लिया।

फिर छापा मार टीम ने पालू के डेरे पर छापा मारा और वहां खड़े कैंटर से 33 कट्टे चूरापोस्त बरामद किया।

छापामारी के दौरान डेरा मालिक पालू गायब मिला। पुलिस ने चूरापोस्त से भरी ट्राली और कैंटर को कब्जे में ले लिया और सफीदों थाना ले आए।

पुलिस ने सुबेग सिंह, उसके बेटे जसबीर और पालू के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सफीदों थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि सूचना के आधार पर डेरों पर छापेमारी की गई थी। दोनों डेरों से लगभग 3382 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें