हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के करीब 33 हजार पात्र ग्रुप सी, डी और समकक्ष श्रेणी के कर्मचारियों को दिवाली पर दो-दो हजार रुपये का टोकन गिफ्ट मिलेगा। हरियाणा पावर यूटिलिटी की चेयरपर्सन आशिमा बराड़ की स्वीकृति से यह निर्णय लिया गया है।प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार राशि सीधे बैंक खातों में जमा होगी। इसमें नियमित, अनुबंध, एचकेआरएन, कॉन्ट्रैक्ट बेस, पार्ट-टाइम और डीसी रेट पर कार्यरत पात्र कर्मचारी शामिल हैं। वित्त निदेशक नरेश मेहता ने बताया कि डीएचबीवीएन के 18 हजार और यूएचबीवीएन के 15 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सभी डीडीओ को दिवाली से पहले भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।