फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए 199 गांवों में 320 बूथ संवेदनशील और अति संवेदनशील

विज्ञापन
हिसार में एसपी लोकेंद्र सिंह ग्रामीणों को संबोधित करते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिला परिषद के 30 तथा पंचायत समिति के 220 सदस्यों को चुनने के लिए 22 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव को लेकर 307 गांव में 656 मतदान बूथ बनाए गए हैं। जिनमें से 199 गांव में बनाए गए 320 संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जिले के संवेदनशील गांवों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने चुनावी माहौल में गांव सिंघरान, आर्य नगर, रावलवास खुर्द गांव का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान चुनाव में भाई चारा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरपंच हर पांच साल में बदल जाते हैं। गांव में भाईचारा हमेशा के लिए होता है। अपने गांव की छवि को न बिगड़ने दें। शांति पूर्वक, बिना किसी विवाद के चुनाव को संपन्न करवाए संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां 10 से 15 मिनट के अंतराल पर घूमती रहेगी।
2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
जिले में 22 नवंबर को पंचायत समिति तथा जिला परिषद के सदस्यों के लिए मतदान होना है। जिसके लिए जिले में 2500 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। जिले में 656 बूथ पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

कर्मियों को 21 को मिलेगी चुनाव सामग्री
पंचायत समिति के चुनाव के लिए ईवीएम तैयार कर दी गई हैं। सोमवार को महाबीर स्टेडियम पंचायत भवन में चुनावी सामग्री वितरित की जाएगी। मतदान के बाद यहां पर ही ईवीएम जमा की जाएंगी। पंचायत समिति तथा जिला परिषद की मतगणना 27 नवंबर को होगी।
खंड--- पंच---सरपंच---पंचायत समिति सदस्य---कुल जनसंख्या- कुल मतदाता
आदमपुर- 318-- 26--- 21--- 106249-- 71808
अग्रोहा- 302- 22--- 20--- 101193-- 75294
बरवाला- 558-- 44-- 30-- 174767-- 129506
हांसी-प्रथम- 656- 55-- 30-- 190783-- 134540
हांसी-द्वितीय- 300-- 23 --18-- 92451-- 71398
हिसार-प्रथम 560-- 47--- 30-187946- 124914
हिसार-द्वितीय 516- 42 -30 -164721- 121986
नारनौंद 376- 30- 25- 122516 --93964
उकलाना 253- 18 --18 --87897- 64956
कुल - 3839-- 307-- 222-- 1228523-- 888366
खंड -- कुल मतदान केंद्र--- संवेदनशील--- अति संवेदनशील मतदान केंद्र
आदमपुर--88----20--20
अग्रोहा ---83--22--42
बरवाला---148-52--51
हांसी प्रथम--172-36--46
हांसी द्वितीय- 83-14---58
हिसार प्रथम ---140--43--48
हिसार द्वितीय-118--13--23
नारनौंद -----107--39-19
उकलाना---79--26-53
कुल ---1018--265-360
जिला परिषद में सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए केवल 10 वार्ड
इस बार जिला परिषद के चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए ओपन है। जिला परिषद के कुल 30 वार्ड में 20 पद पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग, महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए केवल 10 वार्ड ही हैं। बार-बार नगर पालिकाओं को पंचायत बनाने के कारण जिला परिषद की वार्ड बंदी को आठ महीने में चार बाद बदला गया था।
कोई भी जिला पार्षद बन सकेगा चेयरमैन
जिला परिषद हिसार के 30 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर 1, 5, 19 व 29 पुरुष वर्ग तथा वार्ड नंबर 2, 13 व 24 महिला वर्ग शामिल हैं। बीसी-ए के लिए वार्ड नंबर 4 महिला तथा वार्ड नंबर 15 व 20 महिला के अलावा आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्ड नंबर 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 26 तथा 28 शामिल हैं। सामान्य वर्ग पुरुष हेतु वार्ड नंबर 3, 6, 8, 10, 12,17, 22, 25, 27 तथा 30 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें