फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद। उपमंडल के गांव राखी खास में रविवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण अचानक मकान की छत गिर गई। मकान में सो रहे किसान और एक घंटे पहले जन्मी बछड़ी भी मलबे के नीचे दबने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। किसान को उसके परिजन हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार गांव राखी खास में 40 वर्षीय किसान कर्मबीर शनिवार रात अपने पशुओं के पास सोया हुआ था। हादसा होने से ठीक एक घंटा पहले उसकी भैंस ने एक कटड़ी को भी जन्म दिया था। सुबह करीब 6 बजे तेज बारिश से उसके मकान की छत गिर गई। उसी मकान में उसके पशु भी बंधे हुए थे और रविवार सुबह जन्मी कटड़ी भी मलबे के नीचे दब गई। जैसे ही छत गिरने की आवाज परिजनों व आसपड़ोस के लोगों को सुनाई दी तो उन्होंने आकर देखा तो किसान कर्मबीर मलबे के नीचे दबा हुआ था। परिजनों ने उसको मलबे के नीचे से निकालकर इलाज के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें