हिसार। जिला परिषद के 30 वार्ड के लिए 312 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। कांग्रेस, भाजपा, जजपा किसी भी दल ने अपने चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। इंडियन नेशनल लोकदल ने 5 तथा बसपा ने दो तथा भाकपा ने दो प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न देकर मैदान में उतारे हैं। वार्ड 5 में सबसे अधिक 22 तथा वार्ड 6 में 21 नामांकन भरे गए हैं। वार्ड 9 में सबसे कम कुल तीन नामांकन मिले हैं। कुल 9 प्रत्याशी पार्टी सिंबल पर उतरे हैं। 303 उम्मीदवारों ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन जमा किया है।
जिला परिषद के सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कौथ ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। किसी भी वार्ड में सर्वसम्मति से चुनाव नहीं हो सका। कुल 30 वार्ड के लिए 312 नामांकन भरे गए हैं। जिसमें 195 पुरुष तथा 117 महिलाओं ने नामांकन किया है। औसतन हर एक वार्ड के लिए 10 से अधिक आवेदन मिले हैं। इनेलो ने वार्ड एक में गांव प्रभुवाला निवासी मंदीप, वार्ड 2 में मुगलपुरा निवासी मोनिका, वार्ड 6 से अग्रोहा निवासी कर्ण सिंह, वार्ड नंबर 15 से मंगाली मोहब्बत निवासी सुरेश, वार्ड 19 से नियाणा निवासी संदीप को मैदान में उतारा है। बसपा ने वार्ड 15 से सिंघरान निवासी नानक, वार्ड नंबर 6 से दुर्जनपुर निवासी पवन को प्रत्याशी बनाया है। भाकपा ने वार्ड 19 से राजली निवासी ऋषिकेश, वार्ड नंबर से दुर्जनपुर निवासी सुरेश को उम्मीदवार बनाया है। अन्य सभी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा है। पंचायत राज के चुनावी प्रफोर्मा में जजपा का कॉलम नहीं दिखाया गया है। इसमें हरियाणा जनहित कांग्रेस का नाम शामिल है।
वार्ड नामांकन
1 11
2 14
3 09
4 07
5 22
6 21
7 08
8 09
9 03
10 08
11 10
12 08
13 07
14 10
15 12
16 11
17 12
18 11
19 17
20 18
21 08
22 11
23 07
24 12
25 06
26 05
27 08
28 04
29 14
30 09