फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बुलेट से पटाखा की आवाज निकलने पर 31 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। यातायात पुलिस ने बुलेट से पटाखा की आवाज निकलने पर चालाक का 31 हजार रुपये का चालान किया। सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि नियमित जांच के दौरान अग्रसेन चौक के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कागजात जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि उसकी बाइक से पटाखा की आवाज निकल रही थी। पुलिस ने इस उल्लंघन के आधार पर बाइक का 31 हजार रुपये का चालान किया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें