फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 31 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भेजा

विज्ञापन
हिसार में बेसहारा पशुओं को गोअभयारण्य भेजती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की ओर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। निगमायुक्त नीरज के आदेशानुसार और अतिरिक्त आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र वर्मा की देखरेख में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। नोडल अधिकारी वर्मा ने बताया कि नगर निगम की टीम ने आजाद नगर, कैमरी रोड, रामनगर, किसान कॉलोनी, गीता कॉलोनी गली नंबर चार के आसपास क्षेत्र से 31 बेसहारा पशुओं को पकड़ा। पकड़े गए पशुओं को गोअभयारण्य भेज दिया गया है। एएसआई संदीप बिश्नोई और पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें