फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निवेश पर मुनाफे का लालच देकर ऐंठे 2.96 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंदिरा कॉलोनी के परमजीत सिंह से साइबर ठगों ने निवेश पर मोटा मुनाफे का लालच देकर 2.96 लाख रुपये ऐंठ लिए। परमजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसके मोबाइल पर 13 मार्च 2025 को फोन आया। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम सुचिता शर्मा बताया और निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद एक लिंक भेजकर ग्रुप से जोड़ा। सुचिता ने 14 मार्च को टेलीग्राम पर यूपीआई नंबर भेजा और 7100 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में खाता फ्रीज का डर दिखाकर 28,900 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। युवती ने अलग-अलग बार में कुल 2,96,880 रुपये हड़प लिए। साइबर सेल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें