हिसार। जिले में रविवार को डेंगू के 26 नए मामले सामने आए हैं। आंकड़ा बढ़कर 1463 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सुबह और शाम को दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है। नवंबर माह में लगातार केस बढ़ रहे हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि रविवार को डेंगू के 26 नए मामले आए हैं। जैसे जैसे सर्दी बढ़ेगी वैसे ही केस कम हो जाएगा। सर्दी के मौसम में डेंगू का लारवा खत्म हो जाता है। उन्होंने बताया कि टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। अभी तक 171 डेंगू के मरीज सक्रिय हैं और 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।