फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमएसएस के लिए 9 केंद्रों पर 2551 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति यानी एनएमएसएस के लिए 20 नवंबर को परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में 9 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2551 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा हरियाणा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

एनएमएमएस की 2023-24 के लिए परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र घोषित कर दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा देंगे। पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कक्षा 9वीं से 12 तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। हिसार जिले से 2551 विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे। हिसार शहर में बनाए गए 9 केंद्र में यह परीक्षा होगी। 8 केंद्रों पर 288-288 विद्यार्थी पेपर देंगे, जबकि एक केंद्र पर 247 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
आज से एडमिट कार्ड मिलेंगे
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा के प्रवेश-पत्र 11 नवम्बर, 2022 से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। पात्र परीक्षार्थी अपना आधार नम्बर व जन्म तिथि भरकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाए परीक्षा केंद्र
-सीएवी स्कूल हिसार
- राजकीय कन्या स्कूल सुशीला भवन
-राजकीय वरिष्ठ माध्यिम विद्यालय पटेल नगर
- महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल अनाज मंडी
- जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिसार
- नूर निवास हाई स्कूल, नजदीक जिंदल टावर
- पीजीएसडी स्कूल पड़ाव चौक हिसार
- राजकीय उच्च विद्यालय एचएयू कैंपस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें