हिसार। जिले के नलवा हलके में 25 करोड़ की लागत से 21 सड़कों की विशेष मरम्मत व मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा। हलके की 16 सड़कों के लिए 18.13 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। चूंकि हलके की सड़कों के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया है तो विधायक ने बचे हुए बजट से हलके की 7 और सड़कों की विशेष मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।
बता दें कि विधायक की तरफ से प्रदेश सरकार से नलवा हलके की कुछ सड़कों की विशेष मरम्मत करवाए जाने की मांग की थी। उनकी तरफ से लिखा गया था कि कुछ सड़कों की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब बीएंडआर के अधिकारी इन सड़कों का एस्टीमेट तैयार इनका टेंडर लगाया जाएगा।
इन सड़कों की मरम्मत के लिए बजट को मिली प्रशासनिक मंजूरी
सड़क-लंबाई-लागत
गंगवा से आर्यनगर-4.950 किलोमीटर-282.69 लाख रुपये
चारनौंद से पायल-2.050 किलोमीटर-97.03 लाख रुपये
सिंघरान से कैमरी-4.800 किलोमीटर-230.18 लाख रुपये
लिंक रोड से पंचायत घर किरतान-0.350 किलोमीटर-21.90 लाख रुपये
भिवानी रोहिल्ला सुंडावास से श्मशान घाट-0.540 किलोमीटर-87.95 लाख रुपये
हरिता अप्रोच रोड-0.745 किलोमीटर-27.60 लाख रुपये
हिसार स्याहड़वा रोड से स्याहड़वा स्कूल-0.100 किलोमीटर-20.39 लाख रुपये
नलवा अप्रोच रोड-0.340 किलोमीटर-56.15 लाख रुपये
अप्रोच रोड से कैमरी-0.300 किलोमीटर-54.20 लाख रुपये
अप्रोच रोड से देवां-1.500 किलोमीटर-72.29 लाख रुपये
मंगाली से गांधी नगर-2.500 किलोमीटर-142.91 लाख रुपये
मंगाली बाईपास-3.750 किलोमीटर-146.05 लाख रुपये
अप्रोच रोड भेरियां-0.750 किलोमीटर-52.14 लाख रुपये
हिसार राजगढ़ से पनिहार चौक-2.080 किलोमीटर-96.18 लाख रुपये
तलवंडी रुक्का से तलवंडी बादशाहपुर-2.000 किलोमीटर-96.41 लाख रुपये
शाहपुर से किरतान-6.500 किलोमीटर-329.66 लाख रुपये
इन सड़कों की विशेष मरम्मत की मांग
आर्य नगर से लुदास-4.000 किलोमीटर-191.00 लाख रुपये
लुदास से शाहपुर-4.500 किलोमीटर-96.00 लाख रुपये
बासड़ा से बालसमंद-3.620 किलोमीटर-182.00 लाख रुपये
लिंक रोड से रावलवास खुर्द-1.220 किलोमीटर-21.00 लाख रुपये
अप्रोच रोड से गोरछी स्कूल-0.500 किलोमीटर-39.00 लाख रुपये
रावलवास खुर्द सिसवाला किरतान-7.680 किलोमीटर-99.00 लाख रुपये
बासड़ा से महरियान राजस्थान बॉर्डर तक-3.100 किलोमीटर-62.00 लाख रुपये
नलवा हलके की 16 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए करीब 18 करोड़ रुपये के प्रशासनिक मंजूरी है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। -
रजनीश कुमार, एक्सईएन, बीएंडआर