रोहतक के ध्यानार्थ...
हरसैक के चीफ साइंटिस्ट डॉ. आरएस हुड्डा को पितृशोक
रोहतक के किलोई गांव में हुआ था डॉक्टर क़लम सिंह हुड्डा का जन्म
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में स्थित हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के चीफ़ साइंटिस्ट व इंचार्ज डॉक्टर रमेश हुड्डा के पिता डॉक्टर क़लम सिंह हुड्डा का देहावसान हो गया है। वे 89 वर्ष के थे। वीरवार को सेक्टर 16-17 की श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। क़लम सिंह हुड्डा की अंतिम यात्रा में हरसैक तथा विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। डॉक्टर क़लम सिंह हुड्डा का जन्म रोहतक के किलोई गांव में हुआ था। एचएयू से वेटरनरी की डिग्री प्राप्त की थी। राजस्थान सरकार में वेटरनरी डॉक्टर की नौकरी करके 1989 में रिटायर हुए थे। उनके दूसरे बेटे राजेश पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। तेरहवीं 16 मई को प्रात: 9.00 बजे उनके निवास स्थान 9/54 पर होगी।