घिराय क्षेत्र के बीड़ बबरान में पक्की डिग्गी से तलवंडी राणा की तरफ जाने वाले रास्ते पर जलते परा
घिराय। बीड़ बबरान गांव में पराली के गट्ठरों में लगी आग दूसरे दिन शनिवार को भी पूरी तरह नहीं बुझ पाई। शुक्रवार देर रात लगी आग में करीब 20 हजार गट्ठर जल गए। फतेहाबाद जिले के जाबतिवाला निवासी मोहोजीत सिंह ने पक्की डिकी से तलवंडी राणा मार्ग पर करीब तीन एकड़ जमीन में पराली रखी थी। आग रात करीब एक से दो बजे के बीच लगी। हिसार, फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्रों से पांच दमकल गाड़ियां पहुंचीं। अंदरूनी हिस्सों में अंगार सुलगते रहने से शनिवार को भी दमकल कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। संवाद