फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रक्षाबंधन पर डाकघर पहुंचे 2000 वाटर प्रूफ लिफाफे, जी20 का लगा लोगो

विज्ञापन
डाकघर पहुंचे वाटर प्रूफ लिफाफे। 
विज्ञापन
हिसार। भाई से पहले डाक विभाग ने बहनों को रक्षा बंधन पर वाटर प्रूफ लिफाफे का तोहफा भेज दिया है। दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें अब वाटर प्रूफ लिफाफे में रक्षासूत्र (राखी) सुरक्षित भेज सकेंगी। बारिश के मौसम में भी राखी नहीं भिगेंगी। बहनों को यह वाटर प्रूफ लिफाफा डाकघर में केवल 10 रुपये में उपलब्ध होगा। इस बारे में लिफाफे पर जी 20 का लोगो लगा है। मुख्य डाकघर में राखियां भिजवाने के लिए 2000 वाटर प्रूफ लिफाफे मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय हिसार से जिले में खुली डाक ब्रांच में एक से दो दिन में लिफाफे भेजने का काम शुरू हो जाएगा, ताकि समय पर भाइयों के पास बहनें राखी पहुंचा सके। रक्षाबंधन 30 अगस्त को है। डाक विभाग की ओर से अलग से काउंटर लगाए जाएंगे। उन काउंटरों पर सिर्फ राखियां भेजने की ही व्यवस्था होगी। हालांकि अभी डाकघर में राखियां आनी शुरू नहीं हुई है।
जरूरत पड़ने पर छुट्टी वाले दिन भी बुलाए जाएंगे कर्मचारी
इस बार रक्षाबंधन 30 अगस्त यानि बुधवार को है। इस दिन डाकघर की छुट्टी नहीं है। फिर भी जरूरत पड़ी तो रविवार को भी कर्मचारी से लेकर पोस्टमार्टर बुलाए जाएंगे, ताकि बहनों की राखियां भाईयों को समय पर मिल सके। राखियां भेजने के लिए काउंटर पर भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

अभी 2000 वाटर प्रूफ लिफाफे मंगवाए गए हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि सभी राखियां समय पर पहुंचे। इसके लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था भी की जाएगी। हमारी ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। - हरीश कुमार, हिसार के मंडल डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें