महिलाओं को संबोधित करते हांसी विधायक विनोद भ्याना
बास। सीएम मनोहरलाल के जनसंवाद कार्यक्रम में फैक्टरी लगाने की मांग करने वाली सुमन भाटोल के गांव में स्वयं सहायता समूह को 200 गज जमीन उपलब्ध कराई गई है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के हांसी द्वितीय खंड के तहत गठित लक्ष्य ग्राम संगठन के स्थापना दिवस पर गांव भाटोल जाटान में मनाया गया। समूह की महिलाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में मुख्यअतिथि के तौर पर हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना व वशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र श्योराण ने शिरकत की। कार्यक्रम की संयोजक सुमन भाटोल की तरफ से स्वयं सहायता समूह की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्वयं सहायता ग्रुप की सदस्य सुमन भाटोल ने कहा कि उनको सरकार द्वारा गांव में 200 गज जमीन दी गई है ताकि उसमें गांव की महिलाएं कुछ काम कर सकें और कोई छोटा-मोटा अपना लघु उद्योग लगाकर महिलाओं को कामयाबी के शिखर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने विधायक और सरकार का उनको जमीन उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताया। इन अवसर पर खंड कार्यक्रम अधिकारी अनु मलिक, ब्लॉक इंचार्ज बलविंदर एवं सुनीता, नीलम सिंघवा और गगन महिला क्लस्टर फेडरेशन बास की गरिमामयी उपस्थिति रही।