फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 3 दिन में 20 कैदी तैयार कर रहे एक टेंट, निपुण कैदी को मिलेगा 100 रुपये मेहनताना

विज्ञापन
कैदियों द्वारा बनाया गया टेंट। 
विज्ञापन
दीपिका लोहचब
विज्ञापन

हिसार। केंद्रीय कारागार-1 में सजा काट रहे कैदियों के टेंट बनाने का हुनर प्रदेश सरकार को पसंद आ रहा है। इस बार इन कैदियों को प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग के लिए 418 टेंट बनाने का जिम्मा सौंपा है। तीन दिन में 20 कैदी एक टेंट तैयार करेंगे। निपुण कैदी को 100 रुपये मेहनताना दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस के लिए टेंटों की सप्लाई यहीं से की जा रही है। कैदियों ने टेंट बनाने का काम शुरू कर दिया है। कैदियों की कारीगरी को देखते हुए भविष्य में भी काम मिलने की आस जग चुकी है।
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में तीन स्तर पर कैदी और बंदी काम कर रहे हैं। इनमें जो निपुण हो चुके हैं, उन्हें स्किल्ड बंदी और कैदी के ग्रुप में डाला गया है, जो थोड़ा-बहुत काम कर लेते हैं, लेकिन ट्रेंड नहीं हैं उन्हें सेमी स्किल्ड (अर्ध कुशल) के ग्रुप में डाला गया है। जिन्हें ट्रेनिंग दी जा रही और काम में भी इनका सहयोग लिया जाता है, उन्हें अनस्किल्ड (अकुशल) कहा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलता है मेहनताना
अकुशल को 70 रुपये

अर्ध कुशल को 80 रुपये
निपुण को 100 रुपये
418 पुलिस टेंट बनाने का मिला है ऑर्डर
जेल अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी जेल के अंदर तरह-तरह के काम करते है। कुछ कैदियों को टेंट बनाने का प्रशिक्षण दिया था। इसके बाद ये कैदी टेंट बनाने में निपुण हो गए। पुलिस विभाग की तरफ से कैदियों को 418 पुलिस के लिए टेंट बनाने का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर मिलने के बाद कैदी अपने साथियों के साथ मिलकर टेंट बनाने के काम में लगे हैं। टेंट बनाने का सारा काम हाथ से किया जा रहा है। एक टेंट बनाने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। पुलिस विभाग को टेंट पसंद आने के बाद दोबारा से टेंट बनाने का ऑर्डर मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें