हिसार। खिलौनों से खेलने की उम्र में सुंदर नगर की हनु जनरल नॉलेज में माहिर है। वह सभी राज्यों की राजधानी फटाफट बता देती हैँ। इतना ही नहीं, हनु 21 कविताएं, भारत के प्रधानमंत्री का नाम, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय वृक्ष, राष्ट्रीय गीत कौन सा है, घर का पता, मोबाइल नंबर सब जानती है। उसे ए से लेकर जेड तक अल्फाबेट्स, 1 से 100 तक हिंदी व इंग्लिश में गिनती आती हैं। 2 साल 11 माह की हनु का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। हनु की नॉलेज को देख हर कोई हैरान है और लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। हनु जो भी चीज एक बार देख लेती, उसे वह याद हो जाती है।
गुज्जर समाज से संबंध रखने वाले हरीश सिराधना बताते हैं कि बेटी ने खेल-खेल में अपनी नॉलेज बढ़ाई है। जब बेटी मात्र दो साल की थी तो वह उसकी नॉलेज बढ़ाने के लिए घर पर खिलौने, कार्ड, नॉलेज बढ़ाने वाले नेम, काउटिंग कार्ड, फ्रूट नेम कार्ड और एनीमल कार्ड लेकर आए और बेटी को पढ़ाना, याद करवाना सीखाया। धीरे-धीरे उसकी रुचि बढ़ती गई। हरीश सिराधना सूरज स्पोर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर हैं। बेटी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने के लिए पिछले साल दिसंबर माह में अप्लाई किया था। फरवरी माह में घर पर सर्टिफिकेट के साथ मेडल, एक पेन, आई कार्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड पहुंचा।