फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

192 मिले नए कोरोना केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना से मौत पर अंकुश लगा है, लेकिन शाम को आई रिपोर्ट में लगातार चौथे दिन 192 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि जिले में रविवार को कोई कोरोना से मौत नहीं है, जबकि शुक्रवार व शनिवार को तीन से चार मौत हुई थी। अब इन्हें मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10171 हो गया है। इनमें से जिले के 8637 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं, जबकि 1399 एक्टिव केस है। ऐसे में रविवार को अधिक केस मिलने से कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी काफी घटा है, जो 84.92 हो गया है। फिलहाल उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटाने लग रहे है। फिर सभी मरीजों को उनके लक्षण के हिसाब से अस्पताल या केयर सेंटर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें