फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 नंबर पर 24 बार कॉल करने पर भी नहीं मिली गर्भवती को एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार (ब्यूरो)। सेक्टर 1-4 निवासी इंद्रजीत सिंह की गर्भवती दिव्यांग पत्नी परमजीत कौर को शुक्रवार तड़के डिलीवरी के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। परिजनों ने तड़के चार और पांच बजे के बीच एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 108 पर 24 बार कॉल की। आखिरकार पड़ोसी अनिल कुंडू ने पीड़ा समझकर अपनी पर्सनल कार से गर्भवती और परिजनों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बाद में गर्भवती महिला ने 11 बजे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया। सेक्टर 1-4 निवासी सुरेंद्र कौर ने बताया कि पुत्रवधू परमजीत कौर को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उन्होंने तड़के चार और पांच बजे के बीच 24 बार 108 नंबर पर कॉल की, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। आखिरकार पड़ोसी अनिल कुंडू से फोन पर बात की तो उन्होंने पर्सनल गाड़ी से पुत्रवधू को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल से सरकारी एंबुलेंस में परमजीत कौर को अग्रोहा भेजा गया। गर्भवती ने वहां 11 बजे लड़के को जन्म दिया। अमर उजाला ने इस मामले में पक्ष जानने के लिए पीएमओ डॉ. दयानंद के मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें