हिसार। जीजेयू द्वारा शुक्रवार को विभिन्न विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि दिसंबर 2018, फरवरी 2019 में आयोजित एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2016, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रथम सेमेस्टर (मेन) बैच 2018, एमटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग तृतीय सेमेस्टर (मेन) बैच 2017, बीटेक ईईई ग्रुप-ए द्वितीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2016, एमटेक फूड टेक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर (मेन) बैच 2018 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीबीए पांचवां सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2014-2015, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2013, 2014 व 2015, बीटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग प्रथम सेमेस्टर (मर्ची चांस) बैच 2009, बीटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग ग्रुप-बी द्वितीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2016-2017, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग चतुर्थ सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2016, बीटेक ईई ग्रुप-ए द्वितीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2012, 2013, 2014 व 2015, बीटेक ईईई ग्रुप-बी द्वितीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2015, बीटेक ईईई ग्रुप-ए द्वितीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2012, 2013 व 2014, बीटेक ईई ग्रुप-बी द्वितीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2016 व 2017, बीटेक सीई चतुर्थ सेमेस्टर (री अपीयर/मर्ची चांस) बैच 2011-2015, बीएससी बायोटेक ड्यूअल डिग्री द्वितीय सेमेस्टर (री अपीअर) बैच 2016-2017, बीएससी फिजिक्स ड्यूअल डिग्री द्वितीय सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2016-2017, बीएससी मेथेमेटिक्स ड्यूअल डिग्री द्वितीय सेमेस्टर (री अपीअर) बैच 2016-2017, बीएससी केमिस्ट्री ड्यूअल डिग्री द्वितीय सेमेस्टर (री अपीअर) बैच 2016-2017, बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2018, बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर (री अपीयर) बैच 2018 तथा बीएड प्रथम वर्ष (री अपीयर) बैच 2019 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त जनवरी 2019 में आयोजित दूरवर्ती शिक्षा की एमसीए चतुर्थ वर्ष (री अपीयर) बैच 2011-2014, एमसीए चतुर्थ वर्ष लेटरल एंट्री (री अपीयर) बैच 2014-2015 तथा बीबीए प्रथम वर्ष (री अपीयर) बैच 2012 से 2017 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।