फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 अगस्त के जेल भरो कार्यक्रम को लेकर यूनियन ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। नौ अगस्त के जेल भरो कार्यक्रम को लेकर आशा वर्कर व मिड-डे मील वर्कर यूनियन की बैठक सीटू कार्यालय पृथ्वी प्रभात भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता सीमा देवी ने की, जबकि संचालन सीटू नेता मोहनलाल ने किया। बैठक में जिला सचिव कामरेड सुरेश ने बताया कि 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इसी प्रकार देश की आम जनता सीटू, खेत-मजदूर, किसान सभा, तीनों संगठनों की ओर से नौ अगस्त को मोदी सरकार गद्दी छोड़ो के तहत जेल भरने का कार्यक्रम पूरे देश में होगा और 14 अगस्त को संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने तथा आजादी की रक्षा के लिए पूरे देश में जागरण किया जाएगा। कामरेड सुरेश ने बताया कि मोदी सरकार 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदे पूरा करने की बजाय कभी गाय तो कभी हिंदू-मुस्लिम के नाम पर दंगे करवाने की साजिशें रच रही है। सरकार ने मजदूर व किसानों को बदहाली की तरफ धकेल दिया है। आम जनता के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को आज देशद्रोही बताया जाता, जबकि आरएसएस की इच्छा अनुसार चलने वाली भाजपा सरकार के नेताओं ने देश की आजादी के आंदोलन में अंगुली तक नहीं कटवाई। इस मौके पर मंजू धांसू, कृष्णा आजाद नगर, निशा देवी, सुनीता, रूपा रानी, सहित तीनों संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें