फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नई अनाजमंडी से 18059 क्विंटल गेहूं व 151294 क्विंटल सरसों का उठान किया, एजेंसी ने नहीं की सरकारी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नई अनाजमंडी से सरसों और गेहूं का उठान धीमा होने के कारण एजेंसी ने सरकारी खरीद रोक दी है। शनिवार और रविवार को दो दिन सरकारी खरीद नहीं की गई। मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर अशोक कुमार की मानें तो सोमवार को गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। हालांकि रविवार को प्राइवेट एजेंसी ने 2355 क्विंटल गेहूं खरीदा है। वहीं नई अनाजमंडी से 18,059 क्विंटल गेहूं और 1,51,294 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।
विज्ञापन

नई अनाजमंडी में सरसों और गेहूं का उठान धीमा होने के कारण शेड के नीचे जगह नहीं बची है। हालात यह है कि सड़क पर गेहूं से लेकर सरसों की ढेरियां रखी हुई है। बारिश होने पर नुकसान हो सकता है। बता दें कि शुक्रवार को जिले की प्रशासनिक सचिव अमनीत पी कुमार ने नई अनाजमंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान सरसों का उठान धीमा होने पर उन्होंने हरियाणा वेयर हाउस के अधिकारियों पर फटकार लगाई थी। उस समय अमनीत पी कुमार ने सरसों उठान में तेजी लाने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि मौसम खराब है। ऐसे में जल्द से जल्द उठान कर सरसों और गेहूं का सुरक्षित भंडारण करवाया जाएं। उसके बाद से अब एजेंसियों का उठान पर फोकस है। दो दिन तक मंडी में सरकारी खरीद नहीं की गई। वहीं, अनाजमंडी से सरसों और गेहूं उठान धीमा होने का कारण लेबर की कमी बताई जा रही है।
जिले की मंडियों के हालात भी खराब
जिले की अन्य मंडियों के हालात भी खराब है। कैमरी में तो शेड तक की व्यवस्था नहीं है। जिले की मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं और सरसों की ढेरियां खुले आसमान के नीचे रखी हुई हैं। मंडियों में जिस हिसाब से सरसों की आवक हो रही है, उस हिसाब से उठान नहीं किया जा रहा है। रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी नई अनाजमंडी का निरीक्षण कर सरकार से मांग की जल्द से जल्द गेहूं और सरसों का उठान कराया जाए। नई अनाजमंडी में रविवार को 6583 क्विंटल गेहूं और 6105 क्विंटल सरसों पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शनिवार और रविवार को उठान पर फोकस रहा। रविवार को गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद नहीं की गई। सोमवार को सरकारी खरीद की जाएगी।
- अशोक कुमार, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें