फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप-डी के परीक्षार्थियों के लिए 17 व 1

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रुप-डी के परीक्षार्थियों के लिए 17 व 18 को चलेगी स्पेशल रोडवेज बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 17 व 18 नवंबर को आयोजित की जाने वाली ग्रुप-डी की परीक्षा के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से इस बार भी स्पेशल बसें चलाई जाएगी। हिसार डिपो द्वारा विभिन्न जिलों के लिए कुछ बसों को सुबह के समय रवाना किया जाएगा जबकि चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए रात्रि में भी बसें भेजी जाएगी। स्पेशल बसें शनिवार और रविवार दोनों दिन भेजी जाएगी। इन बसों के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। वीरवार और शुक्रवार को परीक्षार्थी बसों की एडवांस बुकिंग करवा सकेंगे। रोडवेज के वर्क्स मैनेजर जितेंद्र यादव ने बताया कि एडवांस बुकिंग करवाने वालों को सीट नंबर भी दिया जाएगा।
----------
चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बस - रात 8, रात 9 व रात 10 बजे
पलवल -वाया फरीदाबाद व बल्लभगढ़ - सुबह 2.30 बजे व 3 बजे
पंचकूला -वाया अंबाला व कैथल - सुबह 3 बजे और सुबह सवा 3 बजे
यमुनानगर -वाया कैथल-कुरुक्षेत्र - सुबह 2.30 और 3 बजे
करनाल - वाया जींद - सुबह 3.30 बजे
पानीपत - वाया जींद - सुबह 3.30 बजे व 4 बजे
कुरुक्षेत्र - वाया कैैथल - सुबह 4 बजे
गुरुग्राम - वाया झज्जर-बेरी - सुबह 3.30 व 4 बजे
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें