फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी-6

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी। गौंसाई गेट के समीप 13 मार्च की शाम को जसबीर अस्पताल में घुस कर युवक साहिल के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी विरेंद्र विज से मुलाकात की। मौके पर मौजूद साहिल की मां सुमन सहित अन्य ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी मारपीट के आरोपी खुले आम घूम रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में आरोपी गागू सैनी, कमांडो, कॉकी छिम्बी व प्रिंस सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। मारपीट के दौरान आरोपियों ने अस्पताल का शीशा भी तोड़ दिया था। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस पर एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें