फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन में वृद्धा की मौत, रिश्तेदार की आपति पर शव पहुंचाया सिविल अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
मॉडल टाउन में शुक्रवार को 72 साल की रुक्मिणी देवी की मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी कि एक रिश्तेदार ने मौत के कारण को लेकर आपत्ति जता दी। इस पर वृद्धा के शव को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। वहां शव का पोस्टमार्टम शनिवार को सुबह किया जाएगा। पुलिस के अनुसार रुक्मिणी की सुबह मौत हो गई थी और फोन पर सूचना मिलने पर उसके काफी रिश्तेदार मॉडल टाउन स्थित घर में पहुंचे चुके थे। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी कि एक रिश्तेेदार ने मौत को लेकर संदेह जताकर आपत्ति दी। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल में ले जाया गया और मोर्चरी में रखा गया। सिविल लाइन थाने के सब इंस्पेक्टर दयानंद ने बताया कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, हां इतना जरूर है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें