हिसार। जिला स्वास्थ्य विभाग को वीरवार को कोविशील्ड की 15 हजार डोज मिल गई हैं। अब शुक्रवार को विभाग की ओर से 6 जगहों पर बूथ बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में सीसवाल, मंगाली ब्लॉक को टीकाकरण के लिए चुना है। वहीं, शहर में सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर, नागरिक अस्पताल और टीबी अस्पताल में बूथ बनाए हैं। नागरिक अस्पताल और टीबी अस्पताल में पहली डोज पंजीकरण के बाद लगेगी। दूसरी डोज बिना पंजीकरण के लगवा सकते हैं। वीरवार को विभाग ने 88 बूथों पर 9493 लोगों ने टीका लगाया। संवाद