फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जनवरी में हुए 34 सड़क हादसों में 15 लोगों की गंवानी पड़ी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आरटीए सचिव सुनील कुमार ने बताया कि जनवरी के दौरान हिसार जिले में 23 व हांसी में कुल 11 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।
विज्ञापन

इनमें हिसार जिले में 10 और हांसी में 5 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। अधिकारियों को जरूरी कदम उठाते हुए ई-चालान की मदद से ऑवर स्पीड, बिना हेल्मेट, ट्रिपल सवारी तथा बिना सीट बेल्ट वाले चालकों के चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। आरटीए सचिव सुनील कुमार ने नेशनल हाईवे पर ढाबा व पेट्रोल पंप के सामने बने अवैध कटों बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी सड़कों के निर्माण कार्यों व उन पर मार्किंग के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जनवरी के दौरान हांसी व हिसार में बिना हेलमेट के ड्राइविंग करने वाले दो पहिया वाहनों के 393 चालान किए गए हैं। बिना सीट बेल्ट के 305, ट्रिपल राइडिंग के 45, ओवर स्पीड के 1640, रेड लाइट जंप करने वाले वाहनों के 7, ओवरलोडिंग वाहनों के 130, कर व अन्य अपराध के 94, गलत पार्किंग 2164 तथा गलत ड्राइविंग करने वाले 1155 वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त नशा करके वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के 8 और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के अन्य 2374 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें