फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर व हरियाणा रोडवेज की बस में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी। सिवानी-बड़वा मार्ग पर वीरवार सुबह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व हरियाणा रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस टक्कर का मुख्य कारण दोनों वाहनों का आपसी संतुलन बिगड़ जाना रहा है। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हिसार दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह गांव बड़वा से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक सिवानी की तरफ आ रहा था जबकि हरियाणा रोडवेज की बस सिवानी से हिसार की ओर जा रही थी। अचानक दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर मार्ग के साथ स्थित एक गड्ढे में जा गिरा और ईंटों से भरी ट्रॉली मार्ग पर ही बिखर गई। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को घायल अवस्था में हिसार भर्ती करवाया जबकि मौके पर लगा जाम हटवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी रूक्का नहीं आया है। शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें