हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिले 5 जून सेे शुरू हुए हैं। दाखिलों को लेकर शुक्रवार को विवि की साइट पर प्रोस्पेक्टस भी अपलोड कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थी अब ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। विवि प्रशासन का कहना है कि यूजी कोर्सों के लिए पहले दिन 140 आवेदन आए हैं वही पीजी कोर्सों के लिए पहले दिन 120 आवेदन आए हैं। दाखिलों को लेकर जीजेयू ने सभी कोर्सों की सीटें भी जारी कर दी हैं। इसकी जानकारी विद्यार्थी विवि की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं जीजेयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस बार कई कोर्सों में सीटें भी बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा नए सत्र से विवि में कई नए कोर्स और शार्ट-टर्म कोर्स भी शुरू किए जा रहे है। जीजेयू में दाखिले 26 जून तक चलेंगे।
यूनिवर्सिटी में एनईपी के तहत होंगे दाखिले
यूनिवर्सिटी में दाखिले एनईपी के तहत होंगे। 5 जून से शुरू हुए दाखिले के लिए आवेदन 26 जून तक चलेंगे। इसके बाद 28 जून तक विद्यार्थी फॉर्म में त्रुटि दूर करवा सकते हैं।
यूजी एवं इंटेग्रेटेड प्रोग्राम :
अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रमों में बीटेक इलेक्ट्रोनिक्स एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग, बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड डेटा साइंस, इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए, इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए, इंटेग्रेटेड बीकॉम-एमकॉम, इंटीग्रेटेड बीएससी ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च, एमएससी योग साइंस एंड थेरेपी एनईपी के अंतर्गत शुरू किए गए हैं।