फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर चल रही रोडवेज की बीएस-4 की 13 बसें होंगी बंद, बीएस 6 दौडेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एक अक्टूबर से बीएस-4 की बसों की दिल्ली में एंट्री नहीं होगी। ऐसे में हिसार से दिल्ली जाने वाली बीएस-4 की बसों को अब रोडवेज अन्य रूटों पर चलाने की तैयारी करेगा। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो डिमांड के अनुसार लोकल से लेकर लंबे रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा जिन-जिन रूटों पर बसों की कमी है, उन रूटों पर भी इन बसों को चलाया जाएगा। हिसार से बीएस-6 की बसें ही दिल्ली जाएंगी। जल्द ही नई बसें रोडवेज में पहुंचेंगी। पहले चरण में रोडवेज को 8 नई बसें मिलेगी। खास बात रहेगी कि इन बसों में यात्रियों के लिए 57 सीट उपलब्ध हैं। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल के अनुसार डिपो में पहुंचने वाली बसें हिसार से दिल्ली चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, कि रोजाना हिसार से दिल्ली के लिए 14 रोडवेज बसें जा रही हैं। इनमें से 13 बसे बीएस -4 और एक बस बीएस -3 की है। एक अक्टूबर से इन बसों को दिल्ली नहीं भेजा जाएगा। फिलहाल 14 बसों में से 11 बसों का संचालन हिसार और 3 बसों का संचालन हांसी से हो रहा है।
वर्जन
अभी सुनने में आया है कि बीएस-4 की बसें एक अक्टूबर से दिल्ली नहीं जाएगी। मगर इसको लेकर हमारे पास मुख्यालय चंडीगढ़ से कोई पत्र नहीं मिला है। पहले चरण में हमें बीएस-6 की 8 बसें मिलेगी। इन सभी बसों को हिसार से दिल्ली चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें